Ayushman Card Online Apply Now : 5 लाख रूपए वाले आयुष्मान कार्ड के नए आवेदन शुरू
आयुष्मान कार्ड
अगर आप देश के ऐसे निवासी हैं जो अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं जिससे कि आपको फ्री में स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। तो ऐसे में आपको यह कार्ड तभी प्राप्त हो सकता है जब आप आयुष्मान कार्ड को बनवाने की योग्यता रखते होंगे।
दरअसल देश का कोई भी नागरिक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकता क्योंकि हमारी सरकार केवल निर्धन परिवारों के नागरिकों को ही योजना का लाभ देती है। बताते चलें कि हमारे देश में आज भी ऐसे बहुत से परिवार हैं जो वित्तीय तौर पर काफी अधिक कमजोर है। तो इन सब लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए ही सरकार ने यह योजना शुरू की है।

मुफ्त में 5 लाख रुपए तक का इलाज सालाना
तो इस तरह से अगर आप मुफ्त में 5 लाख रुपए तक का इलाज सालाना प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जाता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए पात्रता शर्तें, जरूरी दस्तावेज, योजना के फायदे और आवेदन प्रक्रिया क्या है।
आयुष्मान कार्ड योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा देश के गरीब निवासियों को विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में हम आपको यहां बताते चलें कि इसके अंतर्गत सरकारी और निजी अस्पतालों में फ्री में स्वास्थ्य सुविधा सरकार द्वारा दी जाती हैं।
गरीब नागरिक वार्षिक 5 लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल फ्री
तो ऐसे में हम आपको बता दें कि इसके लिए जो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया है इसका इस्तेमाल करते हुए आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। दरअसल आयुष्मान कार्ड को बनवाने के बाद गरीब नागरिक वार्षिक 5 लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल फ्री में करवा सकते हैं।
तो ऐसे में जो लोग आर्थिक तौर पर कमजोर हैं तो इनके लिए किसी भी बीमारी का इलाज करवाना बेहद आसान हो जाता है। इस प्रकार से जब कोई व्यक्ति बीमार होता है तो दवाइयों का या अस्पताल में दाखिल होने का पूरा खर्च योजना के तहत पूरा किया जाता है।
| प्राधिकरण का नाम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना |
| योजना प्रारंभ तिथि | 23 सितंबर 2018 |
| उद्देश्य | गरीब नागरिको का मुफ्त उपचार |
| आयु सीमा | 16 वर्ष से 59 वर्ष |
| लाभार्थी | बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत सभी नागरिक |
| मुफ्त इलाज | ₹5 लाख तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ump.pmjay.gov.in |
सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के माध्यम से यह उद्देश्य बनाया गया है कि देश के गरीब परिवारों के नागरिकों को उचित उपचार के लिए मदद की जाए। इस प्रकार से सरकार चाहती है कि देश में जितने भी नागरिक वित्तीय तौर पर कमजोर हैं इन्हें बीमारियों का इलाज मुफ्त में दिया जाए ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें। यही वजह है कि इस योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों में लाभार्थी बनाए गए व्यक्ति को निःशुल्क उपचार मिलता है।
यदि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो ऐसा आप सभी कर सकते हैं जब आप सरकारी पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे और इस सबके बारे में हमने नीचे बताया है-
- केवल वही व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं जो निम्न आय वर्ग से संबंध रखते हैं या फिर बीपीएल श्रेणी के तहत आते हैं।
- आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक है कि आवेदन जमा करने वाले व्यक्ति के परिवार में 16 वर्ष से 59 वर्ष तक का कोई भी पुरुष सदस्य ना हो।
- आवेदक के पूरे परिवार की सालाना कमाई 1,00,000 रूपए से ज्यादा ना हो।
- ऐसे लोग जो एससी व एसटी श्रेणी के तहत आते हैं इन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माना गया है।
- जिन लोगों के पास नियमित रूप से कमाई का कोई मजबूत साधन नहीं है वे भी लाभ ले सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड को अगर आप बनवाना चाहते हैं तो आवेदन जमा करने से पहले आपको कुछ दस्तावेज तैयार करवाने होंगे जैसे-
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन बनवाने के लिए आपको जिस प्रक्रिया को दोहराना है इसका पूरा तरीका हमने नीचे बताया है-
- सबसे प्रारंभ में आपको आयुष्मान कार्ड के पंजीकरण हेतु संबंधित वेबसाइट पर जाना है।
- यहां पर अब आपको होम पेज पर जाकर लॉगिन करने हेतु अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- आगे आपको मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी प्राप्त होगा इसे दर्ज करके सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करना है।
- यहां आपके सामने आवेदन जमा करने वाला पृष्ठ खुलकर आएगा इसमें आपको सारी जानकारी को लिखना है।
- इस प्रकार से आपको यहां पर योजना का नाम, राज्य का नाम, जिले का नाम और साथ में आधार संख्या को दर्ज करना है।
- आगे फिर आपको सर्च वाला बटन ढूंढ कर इसे क्लिक करना है और अब आपके परिवार के सदस्यों के नाम खुलकर आएंगे।
- आपको जिसका भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है इसके नाम के आगे एक्शन वाले बटन को दबाना है।
- अब आपको आधार नंबर को लिखना है और ओटीपी आधारित ई-केवाईसी को पूरा कर लेना है।
- ई-केवाईसी के पश्चात फिर आपको अपना मौजूदा समय का फोटो अपलोड कर देना है और आवेदन फार्म को पूरा भर लेना है।
- इसके बाद आपको अंत में सबमिट वाले बटन को क्लिक करके आयुष्मान कार्ड की आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना है।
इसके लिए आप आयुष्मान कार्ड से संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं।
इन्हें वार्षिक 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है।
योजना के तहत सूचीबद्ध किए गए सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।